Type Here to Get Search Results !

तुरुकडीहा में तीन मासूम बेटियों की हत्या से पसरा मातम, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तुरुकडीहा गांव में तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या की दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल गांव बल्कि पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे तुरुकडीहा गांव पहुंचे। मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं अमानवीय घटना है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। पूरे गांव में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना से अब भी स्तब्ध हैं। गौरतलब है कि तीन मासूम बच्चियों की हत्या की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.