Type Here to Get Search Results !

मधुबन में क्यूआर कोड स्कैन कर कपड़ा दुकान में 7 हजार की साइबर ठगी, थाना में शिकायत।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन बाजार स्थित कपड़ा दुकान मन्नत परिधान में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दुकान संचालिका प्रीति सिन्हा ने मधुबन थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब 1:45 बजे लाल रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे और लगभग 7,400 रुपये के कपड़ों की खरीदारी की। युवकों ने भुगतान बैंक ऑफ इंडिया के QR कोड के माध्यम से करने की बात कही और मोबाइल स्क्रीन पर भुगतान सफल होने का संदेश भी दिखाया।

हालांकि, जब तक दुकान संचालिका अपने मोबाइल में खाते का बैलेंस जांचतीं, तब तक दोनों युवक तेजी से बाइक पर सवार होकर मधुबन बाजार की ओर फरार हो गए। बाद में पता चला कि खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी। शिकायत में बताया गया है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, लेकिन समीप स्थित प्रकाश भवन के कैमरे में दोनों युवकों के आने-जाने की तस्वीरें कैद होने की संभावना है। आवेदन के साथ वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.