तिसरी में बने स्थायी पौधशाला का बाबूलाला मरांडी ने किया उद्घाटन// वन विभाग द्वारा निर्मित इस पौधशाला में कई प्रकार के फल - फूल व बेसकीमती पौधे उपलब्ध।
SHIKHAR DARPANWednesday, June 03, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित थम्भाचक में वन विभाग द्वारा बनाए गए स्थायी पौधशाला का बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता विपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान गिरिडीह के डीएफओ मनीष तिवारी भी उपस्थित थे। क्षेत्र में हरियाली फैलाने के उदेश्य से बना यह स्थायी पौधशाला तिसरी वासियों के लिए एक वरदान के समान है। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा निर्मित इस स्थायी पौधशाला में आम, सागवान, महुगुनी,शीशम,कटहल,अमरूद, छतवन,आंवला,कदम,करंज,शहतूत, काजू, खैर जैसे बेसकीमती व फलदार पौधे उपलब्ध हैं।
इसके अलावे यहां विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रजातियां भी मौजूद है। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने पौधरोपण करते हुए कहा कि आज पेड़ों की कटाई के कारण पुरे विश्व पर इसका असर पड़ा है। सूर्य का तापमान उतना ही रहता है लेकिन पेड़ों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होने से वातावरण अनुकूल नहीं हो पाता। उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने की अपील की है।मौके पर रेंजर अनिल कुमार, वनपाल अभिमित राज, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, सुनील साव, प्रमुख, राजकुमार यादव,कपिल यादव, उदय साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।