Type Here to Get Search Results !

अज्ञात कुपोषित बच्चा को कलयुगी मां ने छोड़ा, चाइल्ड केयर ने लिया अपने संरक्षण में।

गावां,शिखर दर्पण संवाददाता।

गावां प्रखंड क्षेत्र के मंझने में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। बताया जाता है कि किसी अज्ञात महिला ने सोमवार  रात अंधेरे में लगभग एक साल का कुपोषित बच्चा को लावारिस हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की नजर रो रहे बच्चा पर पड़ी, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गावां पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बच्चा को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित गावां अस्पताल पहुंचाया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने काफी बढ़िया से देखभाल की।

मंगलवार की दोपहर जिला से आई चाइल्ड केयर की टीम ने बच्चा को अपने संरक्षण में लेकर अपने साथ ले गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि रात्रि में गावां पुलिस ने एक लावारिश बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराएं, जिसके बाद बच्चा का देखभाल स्वास्थ्य कर्मियों ने बहुत ही अच्छे तरीके से किया। उक्त बच्चा को मिर्गी की बीमारी है, जिसका इलाज किया गया। बताया कि बच्चा का उम्र लगभग दस से बारह माह होगा। बच्चा का दिमाग ग्रोथ नहीं था, जिसके कारण उसका हाथ पैर का विकास उम्र के हिसाब से नहीं हुआ है। फिलहाल बच्चा को चाइल्ड केयर टीम को सौंप दिया गया है। कहा कि जांच पड़ताल में गावां क्षेत्र का होने का कोई प्रमाण नहीं मिले, बच्चा किसी दूसरे क्षेत्र का होने का संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.