Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, बिजय सिंह बिरुआ ने संभाला पदभार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह नगर निगम के नए नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नगर आयुक्त का पद लंबे समय से रिक्त रहने के कारण उन्होंने स्वयं जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान उप नगर आयुक्त प्रशान्त कुमार लायक ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर प्रमिला मेहरा, उप मेयर सुमित कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पदभार संभालने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए नगर आयुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान बिजय सिंह बिरुआ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना, शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार लाना होगा। गौरतलब है कि बिजय सिंह बिरुआ इससे पूर्व गिरिडीह में लगभग दो वर्षों तक अपर समाहर्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, उप नगर आयुक्त प्रशान्त कुमार लायक को इस अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.