Type Here to Get Search Results !

50% अनुदानित दर पर धान बीज, दवा एवं कीटनाशक वितरण का शुभारंभ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन पैक्स में गुरुवार को खरीफ मौसम 2026 के तहत किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान बीज, कृषि दवा एवं कीटनाशक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज मरांडी एवं पैक्स अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बीडीओ मनोज मरांडी ने कहा कि सरकार किसानों को बेहतर कृषि उत्पादन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है। अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे धान बीज, दवा एवं कीटनाशक से किसानों को खेती में लाभ मिलेगा और उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।

उन्होंने किसानों से गुणवत्तापूर्ण बीजों का उपयोग कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) परितोष कुमार उपस्थित रहे। वहीं पैक्स प्रबंधक मोहन कर्मकार ने किसानों को वितरण प्रक्रिया एवं उपलब्ध कृषि सामग्री की जानकारी दी। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, उपमुखिया झरीलाल महतो, दिलीप कुमार, संजय भंडारी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अनुदानित दर पर बीज एवं कृषि सामग्री मिलने से खेती की लागत कम होगी और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.