Type Here to Get Search Results !

32 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया थाना क्षेत्र के फकीरापहरी से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाली 32 वर्षीया चंचला देवी (पति: पंकज ठाकुर) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के सम्बंध में ​मिली जानकारी के मुताबिक फकीरापहरी निवासी पंकज ठाकुर की पत्नी चंचला देवी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सरिया थाना ले आई है। ​

*आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं:-
​चंचला देवी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। परिजनों और आस-पड़ोस के लोग भी घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं हैं।
वही ​सरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने व परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.