Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरिडीह साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिराजपुर जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिराजपुर जंगल में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार मंडल (27 वर्ष), ग्राम जुरपनिया, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह तथा एकराम अंसारी (28 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी मोबाइल एप्लीकेशनों के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी करते थे। इनमें फर्जी डिलीवरी ऐप, ई-चालान ऐप, कस्टमर सपोर्ट ऐप, इंडसइंड बैंक ई-ऐप तथा हॉस्पिटल अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप शामिल हैं। इन ऐप्स का उपयोग कर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी की जाती थी।इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 19/2026, दिनांक 04 जून 2026 दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी पुनि रामेश्वर भगत, पुनि पुनीत कुमार गौतम, सअनि विजय भुइयां, सअनि गजेन्द्र कुमार, आरक्षी रविन्द्र कुमार एवं आरक्षी सुपाल मंडल शामिल थे।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क और साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को साइबर अपराध के विरुद्ध गिरिडीह पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.