विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ 154 बटालियन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।
SHIKHAR DARPANFriday, June 05, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 154 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी मुख्यालय तथा आसपास के कैंप परिसरों में किया गया, जहां अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर 154 बटालियन के जवानों द्वारा मधुबन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम में निरीक्षक ओम प्रकाश वर्मा, सहायक उप निरीक्षक दीपंकर तथा हेड कांस्टेबल अनिल कुमार पासवान सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान आम, अमरूद, नीम एवं अन्य फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।अधिकारियों ने जवानों एवं स्थानीय लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व का संदेश दिया गया।