Type Here to Get Search Results !

जिलेबिया घाटी के समीप सड़क दुर्घटना, चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी के समीप सड़क दुर्घटना में एक चारपहिया वाहन चालक बाल-बाल बचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरी की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन और गिरिडीह की ओर से आ रहे एक वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि वाहन चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि गिरिडीह की ओर से आ रहा वाहन टक्कर मारने के बाद डुमरी की दिशा में फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.