झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गिरिडीह जिला समिति का किया पुनर्गठन।
SHIKHAR DARPANFriday, June 12, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के बाद गिरिडीह जिला समिति का पुनर्गठन किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देश पर जारी सूची में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार अमित कुमार को जिला अध्यक्ष, आकाश विश्वकर्मा को नगर अध्यक्ष तथा गोविंद दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रकाश वर्मा, धर्मपाल महतो, हसीमुद्दीन अंसारी और प्रेमचंद साहू को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार महतो, नरेश महतो, बालेश्वर महतो, राजकुमार दास और अनिल कुमार विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार महतो, अफजल हसन, महेश वर्मी, सुखदेव महतो, प्रदीप मंडल, रामेश्वर राय, राहुल चौधरी, सुरेश साव और कर्मचंद हांसदा को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर रंजीत वर्मा, कामेश कुमार, सुभाष चौधरी, रूपेश यादव, जितेंद्र सिंह, दीपक यादव, सिद्धांत रंजन, अर्जुन पंडित और उमेश रजवार को मनोनीत किया गया है। जितेंद्र सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि भागीरथ वर्मी, बिरजू दास और सूरज वर्मी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी शामिल किया गया है। पार्टी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीति एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।