Type Here to Get Search Results !

अस्पताल के 63 लाख गबन को लेकर चौथा दिन धरना जारी।धरना तोड़वाने आये अधिकारी वेरँग लौटे।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में 63 लाख रुपये गबन करने का ओर फर्जी स्वास्थ्य कर्मियो के  विरुद्ध शुक्रवार को चौथा दिन धरना जारी रहा।बतादे की चार सूत्री मांग को लेकर लोग चार दिनों से धरने पर बैठे हुवे हैं।चार सूत्री मांग में सीएचसी सेंटर के भ्र्ष्ट चिकित्सा पदाधिकारी को निलंबित करो। मरीजो के जान से खिलवाड़ करने वाले फर्जी स्वास्थ्य कर्मियो को हटाकर एफआईआर दर्ज करो ।अस्पताल के 63 लाख रुपये गबन ओर दवाओं के बर्बादी की उच्च स्तरीय जांच हो।तथा उप स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की मौत के दोषियो पर कार्यवाई हो।

साथ ही बतादें की इस धरने के कार्यक्रम को तोड़वाने के लिए बिरनी बीडीओ फणीश्वर रजवार सीओ सन्दीप मधेशिया ओर जिला से स्वास्थ्य विभाग  से अधिकारी आये और धरने पर बैठे हुवे लोगो से धरना तोड़ने की बात कहे लेकिन सन्तोष जनक जवाब नही मिलने के कारण लोग धरने पर बैठे रहे और अधिकारी को वेरँग लौटना पड़ा।लोगो ने कहा कि जबतक दोषियो पर कार्यवाई नही होती है तबतक यह धरना जारी रहेगा।क्योंकि इस खेल में जिला के आला अधिकारी की मिलीभगत लगती है इसलिए दोषी स्वास्थ्य कर्मियो पर कोई कार्यवाई नही कर रहे हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से देवनाथ राणा तुलसी यादव लक्ष्मण दास राजदेव साव स्थानीय मुखिया दिलीप दास छत्रधारी रविदास दिनेश तुरी आशीष मोदी वीरेंद्र साव वृजनन्द वर्मा पंकज साव उत्तम साव रोहित तुरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.