Type Here to Get Search Results !

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को दिया बढ़ावा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के तहत गिरिडीह महानगर जिला के कोवाड़ शक्ति केंद्र अंतर्गत महेशलुण्डी स्थित बूथ संख्या 84, कैलीबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बूथ अध्यक्ष दीपक प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं।

बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि "पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाएं। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर जिलेवासी भी पौधारोपण करें तथा पौधों की देखभाल का संकल्प लें।" वहीं सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि "एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि जीवन, शुद्ध वायु, जल संरक्षण और हरित भविष्य का प्रतीक है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाकर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भारत का उपहार दें।" कार्यक्रम में संजय तिवारी, गोपाल कुमार, अभय कुमार, सुरेश मोहली, राजकुमार यादव, गणेश ठाकुर, दिनेश साव सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.