Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में एस आई आर को लेकर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर)-2026 के तहत मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी ऋषिकेश मराड़ी के निर्देश पर आयोजित की गई।वही बैठक में बीडीओ मनोज मरांडी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में 32-गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 276 से 385 तक के बीएलओ, पर्यवेक्षक एवं बीएलए-2 को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में मतदान केंद्र संख्या 276 से 330 तक तथा दूसरे चरण में 331 से 385 तक के संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी बीएलओ एवं बीएलए-2 को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर विशेष जोर दिया गया।वही बैठक में सभी राजनैतिक दल के सम्बंधित बूथ अध्यक्ष एवं सम्बंधित विभाग के लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.