मधुबन में 25 जून को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन डुमरी विधायक होंगे शामिल।
SHIKHAR DARPANSaturday, June 20, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेतृत्व में आगामी 25 जून को मधुबम स्थित श्री दिगम्बर जैन सम्मेदाचल विकास कमिटी के द्वारा कामगारों को हटाए जाने एवं कर्मियों को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा । जिसको लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष गाजो महतो ने डुमरी स्थित अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में एक आवेदन देकर एसडीओ को अवगत कराया है। आवेदन में लिखा है कि 25 जून गुरुवार को श्री दिगम्बर जैन सम्मेदाचल विकास कमेटी मधुबन के मुख्य गेट के सामने शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
इस संबंध में संगठन की ओर से अनुमंडल प्रशासन को आवेदन देकर अनुमति की मांग की गई है।यह धरना सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो भी शामिल होकर धरनास्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। धरना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।