Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ प्रखंड में 15 लाभुकों को मिला पारंपरिक वाद्य यंत्र एवं सांस्कृतिक सामग्री।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड परिसर में गुरुवार को झारखंड सरकार की ओर से आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में 15 लाभुकों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र एवं सांस्कृतिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सविता टुडू , बीडीओ मनोज कुमार मरांडी एवं कल्याण पदाधिकारी दिलीप वर्णवाल उपस्थित थे ।  इस दौरान लाभुकों को मांदर, नगाड़ा, कोर्टाल, साड़ी, घुंघरू एवं नूपुर प्रदान किए गए। बताया गया कि जिन लाभुकों का मांझी हाउस निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मांझी हाउसों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा पारंपरिक लोक कला और संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में लाभुकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए खुशी जताई। इस अवसर पर प्रखंड कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.