चार पहिया वाहन की चपेट में आकर एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 12, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ पचम्बा मार्ग स्थित ग्राम श्याम सिंह नावाडीह स्थित बाबू आहार के समीप मंगलवार के करीब 12 बजे दिन में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्र की पहचान ग्राम श्याम सिंह नावाडीह निवासी रामचंद्र राणा के 15 वर्षीय पुत्र भोला राणा के रुप में हुई है। भोला राणा एफडीएम हाई स्कूल कुसेया में दशम कक्षा का छात्र है। और स्कूल मॉर्निंग होने के कारण छुट्टी होने के बाद वह अपने बाइक से अपना घर लौट रहा था। इसी बीच गिरिडीह की ओर से तेज रफ्तार से आ रही 24 बी एच ,4606C नंबर की एक चार पहिया ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे उक्त छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों एवं वाहन मालिक ने आनन फानन में उसे जमुआ के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। इधर सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची जमुआ पुलिस ने चार पहिया एवं दो पहिया वाहन को अपने कब्जे में लेकर जमुआ थाना ले आई हैं । और आगे की कारवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त चार पहिया वाहन देवरी प्रखंड के घोरंजी गांव के कोई पंडित जी का बताई जाती है