पीरटांड़ में संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित।
SHIKHAR DARPANMonday, April 20, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को संतुलित उर्वरक उपभोग पर विशेष जागरूकता अभियान के तहत किसान मित्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीटीएम अमित कुमार ने की। बैठक के दौरान विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही किसान मित्रों एवं उपस्थित किसानों को खेती में अधिक से अधिक जैविक (ऑर्गेनिक) खाद के उपयोग पर जोर देते हुए रासायनिक (केमिकल) खाद के सीमित प्रयोग की सलाह दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इसके अलावा, गर्मी के मौसम में उगाई जाने वाली फसलों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा किसानों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में रफिजुद्दीन अंसारी, पंचम सिंह, सुनीता कुमारी, गणेश महतो, बुधन कुमार, सुरेंद्र महतो समेत कई किसान मित्र एवं किसान उपस्थित रहे।