पालगंज एकलव्य विद्यालय का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, मेंटेनेंस कार्य में सुधार के निर्देश।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 12, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित एकलव्य विद्यालय का मंगलवार को बीडीओ मनोज मरांडी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे मेंटेनेंस एवं विकास कार्यों का जायजा लिया गया। बताया गया कि पालगंज पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र तिवारी एवं मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साव की शिकायत पर बीडीओ विद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे रंगरोगन कार्य का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि रंगरोगन का कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं किया जा रहा है। इस पर बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को कार्य गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश देने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने विद्यालय परिसर में बन रहे चारदीवारी कार्य का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विद्यालय के छात्रों की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीडीओ ने परिसर में मिनी फुटबॉल स्टेडियम बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की गई है। बीडीओ के निरीक्षण से विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित कर्मियों में हलचल देखी गई।इस दौरान पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साव,पंचायत जेई कुमार रजक सहित कई लोग उपस्थित रहे।