पूर्व पंच व समाजसेवी मोती महतो के निधन पर शोक सभा आयोजित।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 12, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के बरहागड़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को कुडको पंचायत के पूर्व पंच व समाजसेवी स्वर्गीय मोती महतो के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक भगत राम महतो ने की। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. मोती महतो के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे पंचायत क्षेत्र में काफी लोकप्रिय और प्रभावशाली व्यक्ति थे। बताया गया कि वर्ष 1971 से 1977 तक वे पंचायत के पंच रहे।
उस समय भगत राम महतो सरपंच के पद पर कार्यरत थे। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. मोती महतो के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर अधनु महतो, पुराण महतो, पिंटू महतो, कैलाश महतो, दिलीप महतो, गिरिधारी महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। बताया गया कि स्व. मोती महतो अपने पीछे तीन पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं।