मधुबन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, तैयारियों का लिया गया जायजा।
SHIKHAR DARPANThursday, May 14, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में 16 एवं 17 मई को भाजपा महानगर जिला की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार, इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मई सुबह 9 बजे से शुरू होकर 17 मई शाम 4 बजे तक चलेगा।
शिविर में प्रदेश स्तर से करीब 12 वक्ता शामिल होंगे, जो संगठन की कार्यशैली, पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, जनसंपर्क एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, सहित कई भाजपा पदाधिकारी मधुबन पहुंचे। नेताओं ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।