Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में साल बीज आहरण एवं सदस्यता वृद्धि पर कार्यशाला आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ सभागार में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की ओर से साल बीज आहरण एवं सदस्यता वृद्धि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सहकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पैक्सों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी गिरिडीह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी एवं अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्ष एवं मैनेजर भी कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने साल बीज संग्रहण की प्रक्रिया, उसके उचित भंडारण एवं विपणन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही सहकारी समितियों की सदस्य संख्या बढ़ाने, ग्रामीणों को सहकारिता से जोड़ने तथा किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। साल बीज आहरण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वन उत्पादों के बेहतर मूल्य से किसानों और ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी। कार्यशाला में उपस्थित पैक्स प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे तथा सहकारी समितियों के सशक्त संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।मौके पर ओमप्रकाश महतो, महादेव सेन, मोहन कर्मकार, राहुल देव पाठक, नवनीत उपाध्याय, महावीर मुर्मू, जगदीश सोरेन, अशोक हेम्ब्रम सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.