हारलाडीह में अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ, बुधवार तक होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम।
SHIKHAR DARPANMonday, May 11, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह में सोमवार से अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कीर्तन का आनंद लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम बुधवार तक चलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वीरभूम जिले के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
वहीं बुधवार रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें हरिश एन्ड जागरण ग्रुप के कलाकार अपनी जलवा बिखेरेंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के अध्यक्ष राधेश्याम मोदक, सुनील मोदक, सप्पन मोदक, धनंजय मोदक, प्रवीण मोदक, मोहन मोदक, संजय मोदक, अजय सिंह सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।