जिलेबिया घाटी में सड़क हादसा, ट्रक चालक बाल-बाल बचा।
SHIKHAR DARPANThursday, May 07, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया घाटी के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कच्चा सरसों तेल लदा एक ट्रक संतुलन बिगड़ने के कारण डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक कच्चा सरसों तेल लेकर जा रहा था। जिलेबिया घाटी पहुंचते ही अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलट गया।
हादसे में ट्रक का काफी नुकसान हुआ, वहीं बड़ी मात्रा में सरसों का तेल भी बह गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर तेल को लूटने से बचाया तथा स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य किया गया।