Type Here to Get Search Results !

खम्हरबाद गांव में लगे नए बिजली पोल, ग्रामीणों की पहल लाई रंग।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

खरपोका पंचायत अंतर्गत खम्हरबाद गांव में वर्षों से लकड़ी के पोल के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जर्जर लकड़ी के पोल के कारण ग्रामीणों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर पंचायत समिति की बैठक में पंचायत समिति सदस्य ने प्रमुखता से मामला उठाया था। पंचायत समिति सदस्य ने संबंधित विभाग को लिखित आवेदन देकर गांव में नए बिजली पोल लगाने की मांग की थी।

स्थानीय स्तर पर खबर प्रकाशित होने और लगातार पहल के बाद विभाग हरकत में आया और गांव में करीब एक दर्जन से अधिक नए बिजली पोल गाड़े गए। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही थी। अब नए पोल लगने से बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुचारु होने की उम्मीद जगी है। पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाती रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.