इसरी बाजार सड़क हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, अतिक्रमण हटाने व सुरक्षा उपायों पर बनी रणनीति।
SHIKHAR DARPANMonday, May 11, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में 8 मई की देर संध्या हुई भीषण सड़क दुर्घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो,अपनाये जाने वाले सुरक्षात्मक उपाय पर चर्चा करने एवं सड़क किनारे व स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाने के निमित्त सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,व्यवसायिक वर्ग और फुटपाथी दुकानदारों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने एक बैठक की।जिसकी अध्यक्षता प्रभारी एसडीओ संतोष गुप्ता ने किया जबकि बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ सुमित प्रसाद इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद प्रमुख उषा देवी जिप सदस्या सुनीता कुमारी,बैजनाथ महतो डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार पूर्व प्रमुख यशोदा देवी आदि उपस्थित हुए।बैठक में उक्त दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति नहीं इसपर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही एहतियात तौर पर बरती जाने वाली सुरक्षा पर उपस्थित लोगों से सुझाव लिया गया।बैठक में गिरिडीह रोड,वनांचल चौक से इसरी बाजार और स्टेशन रोड के दोनों ओर अतिक्रमण अभियान पूरी सख्ती के साथ चलाने का निर्णय लिया गया।
वहीं बड़े वाहनों की नो एंट्री की समयावधि तय करने,आवश्यक जगहों पर स्पीड ब्रेकर देने,सब्जी बिक्रेताओं के लिए निर्धारित स्थल पर सिफ्ट करने,यात्री वाहनों एवं टेंपू का ठहराव बस स्टैंड में सुनिश्चित करने,वेस्टेज डंपिंग हेतु जमीन चिन्हित करने,चेंबर ऑफ कॉमर्स को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।वहीं व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई।बैठक में राजमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो,राजकुमार पांडेय,कारी बरकत अली मुखिया खेमलाल महतो झाएकिमयू केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डु मलिक आजसू प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो जेएलकेएम डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो शिक्षाविद उमाशंकर राय वार्ड सदस्य बुटू गोप विधायक प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो,सुधीर माथुर,जितेन्द्र कुमार,रंजीत,भुनेश्वर साव,पियूष कुमार,बिक्की साव,नुनदेव महतो,मोहम्मद मुस्तफा, सुरेश यादव,भोला बरनवाल,जगरनाथ ठाकुर,प्रमोद सेठ,सुजल कुमार,नितेश कुमार,अर्जुन ठाकुर,कैलाश शर्मा,शेखर केवट,बबलू सिंह,,सुरज कुमार,गणेश साव, तारकेश्वर अग्रवाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।