जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुर टोला पाराखारो निवासी विवेक कु राणा की 27 वर्षीय पत्नी अनिता देवी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई। बताते चले की सोमवार को खरगडीहा स्थित गोदावरी नदी से स्नान करके अपने पति विवेक राणा के साथ अपने बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी।इसी बीच ग्राम परगोडीह के समीप जमुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उसकी पत्नी अनीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन फाफन में उसे जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम में ले जाया गया ।
जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । उनके चार छोटे-छोटे बच्चे भी हैं ।एक बेटा और तीन बेटी अपने पीछे छोड़ गई है। बताते चलें की महिला काफी गरीब परिवार से थी ।इस दुखद घटना में पीडिता के घर परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। एवं उनके गांव में मातम फैला हुआ है।पीड़िता के परिजनों ने सरकारी मुआवजा और सरकारी सहायता दिलाने की मांग प्रशाशन से की है। जिससे छोटे छोटे बच्चों का भरन पोषण हो सके ।इधर धर्मपुर पंचायत के मुखिया श्री लोकनाथ हाजरा, बालेश्वर वर्मा, वकील वर्मा, रंजित वर्मा, मो,सरताज ने शोक प्रकट किया है