इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, घर से फरार हुए युवक-युवती, पुलिस ने किया बरामद।
SHIKHAR DARPANMonday, May 25, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के मोहनोडीह गांव की एक युवती तथा बेगाबाद थाना क्षेत्र के दामोदरडीह गांव के एक युवक के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों घर से फरार हो गए।परिजनों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद जमुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की पुलिस को सूचना मिली कि युवक एवं युवती मधुपुर जंक्शन के आसपास मौजूद हैं इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया और जमुआ थाना लाया गया।
सूत्रों के अनुसार युवक एवं युवती अलग-अलग जाति समुदाय से संबंध रखते हैं इसी कारण दोनों पक्षों के कुछ लोग मामले को आपसी सहमति से रफा-दफा कराने में जुटे हुए हैं थाना में दोनों पक्षों के परिजन एवं स्थानीय लोग मामले को लेकर बातचीत कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी इलाके में इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।