Type Here to Get Search Results !

भाजपा हरलाडीह मंडल की बैठक संपन्न, 11 मई को धरना प्रदर्शन का निर्णय।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह मंडल में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय ने की। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह नगर उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी देवराज उपस्थित हुए। बैठक में क्षेत्र की पेयजल और बिजली समस्या सहित विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 11 मई  को झारखंड सरकार के विरोध में गिरिडीह जिले में धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मन्नालाल उपाध्याय,अंबुज मोदक, वासुदेव पंडित,वासुदेव ठाकुर,मोतीलाल पंडित,विकास चौधरी, विजय कुमार सिंह, कैलाश बर्नवाल, हीरालाल प्रसाद, महेन्द्र यादव, जयप्रकाश मंडल, बसंत सिंह, हरिप्रसाद सिंह, विकास ठाकुर, अजय मंडल, भवानी देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.