Type Here to Get Search Results !

निजी खर्च से बनी सड़क बनी जीवनदायिनी, एम्बुलेंस पहुंची गांव।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड के खुखरा पंचायत अंतर्गत ग्राम सिन्दरपुर और धनेयडीह को मुख्य सड़क एवं पंचायत मुख्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने फ़रवरी 2026 में अपने निजी खर्च से कच्ची सड़क का निर्माण कराया।यह सड़क अब ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। हाल ही में इसी मार्ग से एम्बुलेंस पहली बार सिन्दरपुर गांव तक पहुंच सकी, जिससे एक गंभीर मरीज को समय पर अस्पताल भेजा गया।

ग्रामीणों के अनुसार, पहले खराब रास्ते के कारण आपात स्थिति में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।स्थानीय स्वास्थ्य सहिया ने भी इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।केशव पाठक ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है और वे आगे भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.