Type Here to Get Search Results !

अतिक्रमण की चपेट में जमुआ, मिर्जागंज व खरगडीहा बाजार हर दस मिनट पर लग रहा जाम, पैदल चलना भी मुश्किल।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ प्रखंड के प्रमुख बाजारजमुआ, मिर्जागंज और खरगडीहा इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़कों के दोनों किनारों पर अवैध कब्जों के कारण हर दस मिनट पर जाम लग जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है। वर्ष 2015 के बाद यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों का मनोबल लगातार बढ़ता गया है।
*पैदल चलना भी हुआ दूभर:-
जमुआ चौक पर जमुआ–देवघर और जमुआ–गिरिडीह मुख्य सड़कें आपस में मिलती हैं अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है दुकानदारों द्वारा टिन शेड, चबूतरे और सामान सड़क तक फैला दिए गए हैं, जिससे राहगीरों को चलने में भारी परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि जगह-जगह सब्जी की दुकानें, ठेले और चारपहिया वाहन खड़े रहते हैं नतीजतन एंबुलेंस, स्कूली बस और अन्य जरूरी वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

*नोटिस तक सिमटी कार्रवाई:-
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2015 के बाद प्रशासन द्वारा केवल नोटिस देकर खानापूर्ति की गई है वर्ष 2015 में जाम के कारण एक हाइवा की चपेट में आकर अनीता देवी की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए जमुआ चौक से ठेले और सब्जी दुकानों को हटाया था तथा कई अवैध दुकानों को भी तोड़ा गया था। इस कार्रवाई के बाद कुछ वर्षों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन पिछले कुछ सालों में फिर से अतिक्रमण बढ़ने से जाम की समस्या विकराल हो गई है
*प्रशासन ने दिया आश्वासन-
इस संबंध में जमुआ अंचलाधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सख्ती से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा और बाजार क्षेत्र को जाम से मुक्त कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे
*स्थानीय लोगों की मांग:-
लोगों ने प्रशासन से नियमित अभियान चलाने, स्थायी व्यवस्था बनाने और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र में आवागमन सुचारु हो सके

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.