किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना।
SHIKHAR DARPANWednesday, May 20, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पीरटांड़ मंडल एवं हरलाडीह मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी और धोखा देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान किसानों से किए गए वादों को सरकार पूरा करने में विफल रही है। धान खरीद भुगतान, फसल क्षति मुआवजा, किसानों को उचित समर्थन मूल्य तथा कृषि से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनकी आवाज को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा। धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसान आज आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार केवल आश्वासन देने में लगी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत रॉय,पूर्व महापौर प्रकाश शेठ, सुरेश प्रसाद मंडल, सिकन्दर हेम्ब्रम, श्याम प्रसाद, रिंकी देवी,मनोज साहू, संजीव कुमार, सोमनाथ पाण्डे, अरबिन्द बर्णवाल, संतोष राणा, मनोज पण्डित, मुकेश मंडल, सुमित कुमार, फ्लेन्दर सिंह, पंकज मिश्र, उत्तम वर्मा, अंजू टुडू, प्रशांत तिवारी, भोला वर्मा, हिरालाल सिन्हा, प्रदीप सिंह, बबलू मरांडी, संजय सौरेन, महेंद्र राय एवं दरबारी मुर्मू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।