Type Here to Get Search Results !

15 लाख के इनामी नक्सली संतोष महतो के घर कुर्की की कार्रवाई।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड के खुखरा पुलिस ने बुधवार को 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली संतोष महतो उर्फ संजय महतो के घर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस टीम जब गांव पहुंची तो पता चला कि अभियुक्त का पुराना मिट्टी का घर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण कुर्की की प्रक्रिया में कठिनाई हुई। इसके बावजूद पुलिस ने औपचारिक रूप से कुर्की की कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार संतोष महतो उर्फ संजय दा उर्फ बासुदेव महतो उर्फ गांधी उर्फ बसवा उर्फ श्याम लुगू बाबा, पिता स्व. माधो महतो, ग्राम गम्हारा, थाना खुखरा का निवासी है और पिछले 20 से 25 वर्षों से फरार चल रहा है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से गांव नहीं आया है तथा उसके संबंध में अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर संतोष महतो के बारे में जानकारी ली और लोगों से अपील की कि वे उसे आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करें, ताकि सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ मिल सके। बताया जाता है कि संतोष महतो की पत्नी भी निक्सल केस में जेल जा चुकी है।साथ ही संतोष महतो के ऊपर 15 लाख रुपये का इनाम की भी रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.