भाजपा पचंबा मंडल की बैठक में संगठन मजबूती व जनसमस्याओं पर चर्चा।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 09, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह के शिवपुरी में भाजपा पचंबा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवराज जी ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान नवमनोनित मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास जताया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इंजी. विनय कुमार सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा आम जनता से संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी 11 मई को पानी एवं बिजली की गंभीर समस्या को लेकर डीसी कार्यालय गिरिडीह के समक्ष आयोजित घेराव एवं धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जनहित के इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन हित एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, सुनीत सिंह, अजय पाठक, दिलीप कुमार, राहुल राज सिन्हा, संजय गुप्ता, संतोष साव, संतोष पासवान, राहुल कंधवे, सुमन सिन्हा, सुभाष पांडेय, चुन्नू नारायण देव, सुरजो नाथ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।