Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, जनगणना कार्य, आवास योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर बिंदुवार चर्चा की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायतों में लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश सभी संबंधित कर्मियों को दिया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता एवं बीएफटी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.