अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 23, 2026
0
सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।
सरिया क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया अंचल अधिकारी ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है। सीओ को नदी घाटों से बालू के अवैध उठाव की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद औचक छापेमारी कर बिना चालान के बालू ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों को सरिया थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया जा रहा है। इस बाबत सीओ ने फोन पर बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और संलिप्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।