Type Here to Get Search Results !

संदिग्ध मौत मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर (पाराखारो) निवासी बाजो राणा के पुत्र श्रीकांत राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल पैदा कर दिया है घटना के चार दिन बाद जमुआ विधायक मंजु कुमारी  ने मृतक के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।इस दौरान उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मृतक को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु बेहद गंभीर मामला है,

और प्रशासन को इसकी गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या साजिश सामने आती है तो संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन से मांग की कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अंत में सभी ने दिवंगत श्रीकांत राणा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.