Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगने वाले हाट होंगे शिफ्ट, प्रशासन ने शुरू की कवायद।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगने वाले साप्ताहिक हाटों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी के नेतृत्व में बीडीओ, राजस्व कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर इस संबंध में रणनीति बनाई गई।बैठक में क्षेत्र के विभिन्न हाटों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर वैकल्पिक स्थलों पर हाट लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन का मानना है कि सड़क किनारे हाट लगने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

बैठक में चिरकी हाट को दुर्गा मंदिर के पीछे स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं नारायणपुर मोड़ की हाट को सरिया जाने वाली सड़क किनारे अथवा खाली जमीन पर लगाने पर विचार किया गया। इसके अलावा कठवारा हाट को कर्णपुरा स्कूल के समीप शिफ्ट करने पर भी मंथन हुआ।बैठक के बाद अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर प्रमुख सबिता टुडू, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, राजस्व कर्मचारी आलोक कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बिष्ट समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.