जमुआ थाना रोड पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला/भारी बारिश में डिवाइडर नहीं दिखा, धान लदा ट्रक पलटा; चालक सुरक्षित।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 05, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ चौक स्थित थाना रोड पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (संख्या: JH10Y1936) द्वारपहरी रोड की ओर से जमुआ चौक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण चालक को सड़क के बीच बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया ट्रक सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ट्रक में लदा धान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा ट्रक के अगले हिस्से पर भारतीय राज्य खाद्य निगम, गिरिडीह का कागज भी चिपका हुआ पाया गया।
गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम थी, अन्यथा यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुआ चौक के चारों मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडर के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं बारिश या रात के समय ये डिवाइडर स्पष्ट नहीं दिखते, जिससे खतरा और बढ़ जाता है लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर उचित संकेतक, रिफ्लेक्टर और प्रकाश व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।