जर्जर सड़कों का मुद्दा दिशा बैठक में उठा, प्रमुख सविता टुडू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन।
SHIKHAR DARPANThursday, May 28, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू ने जिला मुख्यालय में आयोजित दिशा की बैठक में मधुबन पंचायत अंतर्गत दलवाबेड़ा, जराबाद, झिलवा, सतकरहिया समेत तालाठी क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने सभी खराब सड़कों की सूची लिखित रूप से उपायुक्त (डीसी) को सौंपते हुए जल्द निरीक्षण कराने की मांग की।प्रमुख सविता टुडू ने कहा कि वर्षों से सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और कई गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क मरम्मत और निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। दिशा की बैठक में इस मुद्दे को उठाकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि समय मिलते ही संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान प्रमुख सविता टुडू ने डीसी को आवेदन सौंपते हुए क्षेत्र की समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।