मधुबन में गुरुवार को राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज को मजबूत एवं संगठित बनाने के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उदेश्वर सिंह को अध्यक्ष, नागेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, रेखा देवी को उपाध्यक्ष, शंभूशरण सिंह को महासचिव, अरविंद सिंह को सचिव तथा सुनील सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं ओमप्रकाश सिंह, नंदकिशोर सिंह एवं शैलेंद्र सिंह को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा बबलू सिंह को संयोजक, राजकुमार सिंह को मीडिया प्रभारी तथा अधिक नारायण सिंह, गांधोरी सिंह, राम सिंह, गिरिधारी सिंह, केडी सिंह, उपेंद्र सिंह एवं रंजना Singh को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक सिंह परमार, विष्णु सिंह, संजय सिंह, विंदेश्वर सिंह, अरुण सिंह, अमरेंद्र सिंह एवं लखींद्र सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।