पीरटांड़ में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद ।
SHIKHAR DARPANThursday, May 28, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक बकरीद पर्व पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग अपने-अपने नजदीकी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे, जहां अकीदत के साथ नमाज अता की गई। नमाज के दौरान विभिन्न ईदगाहों में काफी भीड़ देखने को मिली।नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद घरों में पारंपरिक तरीके से कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, हरलाडीह ओपी प्रभारी निराज कुमार सहित पुलिस बल विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहे।प्रखंड के पालगंज, कर्माटांड, चिलगा, नावाडीह, महेशलिटी, अजीबाद, मंझलीडीह, खरपोका, बरियारपुर, जमदहा, दंतेलवा, सोबरनपुर चिरकी समेत कई गांवों में बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया।