पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को मॉर्निंग असेंबली में बच्चों का क्रियाकलापो को देखते हुए बरियारपुर निवासी वसीम अंसारी ने विद्यालय के उप-प्रचार्य एवं डायरेक्टर परमेश्वर महतो को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्राचार्य सह डायरेक्टर परमेश्वर महतो ने वसीम अंसारी का स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा मिंज ने असेंबली में बच्चों को संबोधित करते हुए उनके भीतर देशभक्ति की भावना जागृत करने पर बल दिया।
इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर एवं उप-प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना होनी चाहिए तथा देश के विकास में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और उसके प्रति जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में वसीम अंसारी द्वारा भेंट किए गए राष्ट्रीय ध्वज के लिए विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया तथा तालियों के साथ उनका स्वागत किया गया।


