Type Here to Get Search Results !

झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति का मधुबन दौरा, दिशोम मांझीथान में टेका माथा।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति बुधवार देर शाम मधुबन पहुंची, जहां समिति के सदस्यों का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में विधायक सोमेश सोरेन एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल थे। मधुबन पहुंचने पर तेरापंथी कोठी तथा श्री शिखरजी स्वच्छता समिति के सदस्यों ने अतिथियों का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। समिति के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

गुरुवार को समिति के सदस्यों ने मरांगबुरु स्थित दिशोम मांझीथान पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। नायके बाबा की उपस्थिति में सभापति हेमलाल मुर्मू, विधायक सोमेश सोरेन एवं मथुरा प्रसाद महतो ने मरांगबुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ हृषिकेश मरांडी, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, बाबूराम, अंबिका राय, झरीलाल महतो, विद्याभूषण मिश्रा, राधेश्याम मदक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.