Type Here to Get Search Results !

धरियाडीह के ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह के चेयरमेन अरविंद अग्रवाल, विद्यालय की प्राचार्य चंद्रमलिका घोष चौधुरी, मोहम्मद शहरयार एवं शाहिद रजा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य चंद्रमलिका घोष चौधुरी ने कहा कि समर कैंप बच्चों को सुरक्षित और मनोरंजक वातावरण में नए कौशल सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान क्राफ्ट, नृत्य, राइफल शूटिंग, क्रिकेट, खो-खो सहित विभिन्न रचनात्मक एवं साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मंच संचालन धीरज कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल ने बच्चों को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समर कैंप बच्चों के शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.