सूरत में बिरनी के मजदूर का संदिग्ध अवस्था में फांसी से लटकता मिला शव, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
SHIKHAR DARPANSunday, May 10, 2026
0
बिरनीं,शिखर दर्पण संवाददाता।
बीती रात को गुजरात के सूरत शहर में बिरनी प्रखंड के ग्राम गुरहा के एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी से झूलता मिला युवक का शव, जिसकी सूचना मिलते हीं परिजनों में हड़कंप मच गया।युवक की पहचान चोंगाखार पंचायत के ग्राम गुरहा निवासी सचिन प्रसाद वर्मा उम्र लगभग 26 वर्ष पिता राजू महतो के रूप में हुई है, जो सूरत में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
इधर मृतक के मां ने आरोप लगाया है कि बहु का गांव के ही किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध था, जिसके कारण मेरा पुत्र हमेशा तनाव में रहता था करीब एक माह पूर्व हीं वह सूरत कमाने गया था। इसके कुछ ही दिन बाद बहु अपना सारा कपड़ा लता जेवर एवं जरूरी सामान लेकर चुपके से अपने मायके पिंडाटांड़ फरार हो गई थी।मृतक अपने पीछे एक बूढ़ी मां, पत्नी, दो छोटी-छोटी पुत्रियों समेत एक पुत्र को छोड़ गया।