Type Here to Get Search Results !

गांवा से गिरिडीह जा रहे थे मामा - भगिना- पेड़ से टकराई बाईक, दोनों रेफर/तिसरी के थम्भाचक की घटना।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक में सोमवार को एक अनियंत्रित बाईक सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। हादसे में गांवा से गिरिडीह जा रहे मामा भगिना बुरी तरह घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांवा थाना क्षेत्र के पटना निवासी मो हैदर का 21 वर्षीय पुत्र मो. इरफ़ान और उसका भगिना मो. इसराफिल होंडा शाइन बाईक से गिरिडीह जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाईक थम्भाचक में सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों मामा भगिना बुरी तरह घायल हो गए।

तभी उसी रस्ते से ही गुजर रहे गांवा के ही एक व्यक्ति ने सड़क किनारे पड़े दोनों को देखा। उसने दोनों को पहचान लिया और देर न करते हुए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया। जहाँ डॉ. व स्वास्थ्यकर्मी प्रशांत व अन्य ने उन दोनों का इलाज कर दोनों को रेफर कर दिया। मो. इरफ़ान का हांथ टूटने व इसराफिल को हेड इंजरी होने की बात बताई जा रही है। बताया जाता है कि उन्होंने हेलमेट बाईक में लटका रखी थी - अगर पहनी होती तो शायद ज़्यादा चोट नहीं लगी होती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.