Type Here to Get Search Results !

सरिया में जंगली हाथी की मौत, इलाके में मचा हड़कंप,जांच में जुटी वन विभाग की टीम।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया प्रखंड के पावापुर धौबारी जंगल में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जैसे ही ग्रामीणों को जंगल में हाथी के मृत पड़े होने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

आशंका जताई जा रही है कि या तो बीमारी की वजह से हाथी की जान गई है या फिर किसी अन्य आंतरिक चोट के कारण यह हादसा हुआ है। इस जंगली क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है, लेकिन इस तरह अचानक एक हाथी का शव मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में  कौतूहल है। कई ग्रामीण मृत हाथी को देखने पहुंच रहे हैं। हाथी के शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके। विभाग क्षेत्र में हाथियों के मूवमेंट पर भी नजर रख रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम शव को सुरक्षित तरीके से निकालने और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.