जनगणना 2027 को लेकर पीरटांड़ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।
SHIKHAR DARPANThursday, May 21, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय में जनगणना चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मराड़ी की अध्यक्षता में सभी जनगणना पर्यवेक्षकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जनगणना संबंधी कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।बैठक के दौरान पर्यवेक्षकवार प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में प्रगणकों द्वारा एचएलबी नजरी नक्शा तैयार करने तथा मकानों की नंबरिंग का कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य के माध्यम से प्रत्येक घर और भवन का सही विवरण दर्ज किया जाएगा, जिससे आगामी जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।बैठक में जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रगणकों के कार्यों की नियमित निगरानी करें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं।मौके पर सभी जनगणना पर्यवेक्षक एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।