Type Here to Get Search Results !

मिठाईयों में मिलाया जा रहा कपड़ा रंगने वाला रंग,फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मारा छापा//तिसरी में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के छापे से हड़कंप, रहें सावधान,मार्केट में बेचा जा रहा खराब हल्दी।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

शुक्रवार को भारत सरकार के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड मुख्यालय के चौक स्थित संचालित सभी होटलों में छापेमारी की। इस दौरान सभी होटलों में मौजूद मिठाईयों की जांच की गई। जांच के दौरान जलेबी और लड्डू में कपड़े रंगने वाले रंग का इस्तेमाल किया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. वहीं रसगुल्ले में भी मिलावटखोरी की गई थी। फूड सेफ्टी विभाग के कर्मियों ने सभी होटल संचालकों को इन मिठाइयों को तुरंत हटाने और आगे से इन रंगो का इस्तेमाल व मिलावटखोरी न करने की सख्त हिदायद दी। इसके अलावे होटलों व दुकानों में रखे हल्दी पाउडर की भी जांच की गई।

जिसकी गुणवत्ता बेहद ही खराब निकली.साथ ही गुपचुप के ठेले पर बिकने वाले छोले में भी उसी रंग का इस्तेमाल किया गया था। विभाग के कर्मियों ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यह जांच अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी दुकान संचालकों को लाइसेंस लेने और खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता का ध्यान रखने व मिलावट खोरी न करने की सख्त हिदायत दी गई है. मिलावटखोरी करने या लाइसेंस न होने पर जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही दुकान को सील किया जा सकता है। उन्होंने बताया की मिठाइयों में कपड़े रंगने वाले रंग का इस्तेमाल किया जा रहा है,जो कैंसर का कारण बन सकता है। फूड सेफ्टी विभाग ने आम जनता से अपील की है कि किसी दुकान में खाद्य पदार्थों में यदि किसी प्रकार की मिलावट खोरी की गई है तो वह विभाग को सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.